E-PaperLife styleउत्तराखंडखेलटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशमौसमयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़स्वास्थ्य
Trending

महिलाओं के लिए खास है ये खबर,जरूर पढ़ें

महिलाओं को कमजोर कर रहा एनीमिया।एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी।महिलाओं में एक बड़ी समस्या बन चुका है एनीमिया।

रुड़की। महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना इन दिनों आम समस्या बन गई है सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को पहुंची 22 महिलाओं में खून की कमी मिली, हीमोग्लोबिन कम होने पर इन महिलाओं में कमजोरी की शिकायत आ रही है ऐसे में डॉक्टर ने सही खानपान की सलाह दे रहे हैं।

सिविल अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की जा रही है अस्पताल में पहुंच रही महिला मरीज डॉक्टर से कमजोरी महसूस होने की शिकायत कर रही है ऐसे में डॉक्टर इनकी हीमोग्लोबिन की जांच करवा रहे हैं जांच रिपोर्ट में 80 फ़ीसदी महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की शिकायत मिल रही है।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रावत राम ने बताया कि पहले एनीमिया की शिकायत शहरी क्षेत्र की महिलाओं में अधिक होती थी लेकिन अब शहर के साथ-साथ ही गांव की महिलाओं में भी खून की कमी पाई जा रही है उन्होंने बताया कि उनकी ओपीडी में बृहस्पतिवार को 22 ऐसी महिलाएं आई है जिनमें खून की कमी पाई गई है उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर महिलाओं के रक्त में 12 से 16 ग्राम प्रति दल हीमोग्लोबिन की मात्रा होती है वहीं पुरुष में 14 से 18 ग्राम प्रति दल हीमोग्लोबिन पाया जाता है।

शरीर में जब इससे कम खून की मात्रा हो जाती है तो एनीमिया का संकेत माना जाता है जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं उन्हें भूख नहीं लगती कमजोरी होने लगती है और दिल की धड़कनों के कम होने की समस्या होने लगती है समय समय पर जांच कर कर उपचार करना जरूरी होता है।

इस वजह से होता है एनीमिया।         डॉक्टर बताते हैं कि एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन कम होता है हिमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स का हिस्सा है जो शरीर में ऑक्सीजन का संचार करता है खानपान में पोषक तत्व का प्रयोग में अधिकांश महिलाएं लापरवाही करती है इस वजह से एनीमिया की शिकार हो जाती है।डाइट में यह करें शामिल।   चुकंदर का जूस दूध का सेवन और तिल का सेवन पालक का सेवन किशमिश हरी सब्जियां।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!