उमस भरी गर्मी ने किया हाल-बेहाल
इस बार अब तक सिर्फ 3 मिमी. बारिश
उमसभरी गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ है। पंखे और कूलर से भी पसीना नहीं सुख पा रहा है।वही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा
काशिफ सुल्तान रुड़की।
उमसभरी गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ है। पंखे और कूलर से भी पसीना नहीं सुख पा रहा है।वही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा मानसून आने के बाद भी रुड़की क्षेत्र में अब तक एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है मानसून आने के बाद से अब तक लगभग 30 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है वहीं पिछले साल मानसून आने के बाद झमाझम बारिश होती रही थी।
बारिश न होने की वजह से उमस काफी बढ़ गई है बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही लेकिन बारिश नहीं हुई धूप भी निकली जिससे मौसम काफी गर्म और उमसभरा रहा।
बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई सामान्य से अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा आद्रता सुबह के समय 77 और शाम को 68% दर्ज की गई हालांकि मौसम विभाग 12 13 और 14 जुलाई को बारिश की संभावना जाता रहा है इससे गर्मी से राहत की उम्मीद है।