E-Paperउत्तराखंडराजनीति
Trending

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ने भाजपा को भी सोचने पर मजबूर किया है।

काशिफ़ सुल्तान।सिटी न्यूज़ नेटवर्क।(रुड़की) डीडीहाट (पिथौरागढ़) राजनीति भी कई रंग दिखाती है, ऐसा हुआ है डीडीहाट निकाय चुनाव में। अध्यक्ष पद पर विजय प्रत्याशी गिरीश चुफाल ने भाजपा से टिकट मांगा था। पार्टी ने भरोसा नहीं जताया तो कांग्रेस ने इस मौके को लपक लिया। पहले दिन तक भाजपा सदस्य को अगले ही दिन कांग्रेस ने टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया जिस पर वह खरा उतरे।कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ने भाजपा को भी सोचने पर मजबूर किया है। दरअसल डीडीहाट निकाय में पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे गिरीश चुफाल ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और लोकेश को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया। पार्टी को यही फैसला खुद पर भारी पड़ गया। टिकट न मिलने से नाराज गिरीश ने कांग्रेस से संपर्क किया। कांग्रेस कमेटी और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अगले ही दिन उन्हें टिकट देने का निर्णय लिया।सभी कार्यकर्ता उनके पक्ष में एकजुट हुए और नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में ही रहा। इस तरह गिरीश चुफाल ने कांग्रेस का परचम लहराकर पार्टी की निकाय की सत्ता में वापसी कराई है। कांग्रेस के गिरीश ने भाजपा के लोकेश को 400 से अधिक मतों से हराकर भाजपा का 15 साल का किला ध्वस्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!